Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज/SHSB Recruitment : बिहार में निकली आशा ट्रेनर के पदों पर भर्ती, बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का मौका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 3, 2020

ब्रेकिंग न्यूज/SHSB Recruitment : बिहार में निकली आशा ट्रेनर के पदों पर भर्ती, बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का मौका

बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी (SHSB) ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए सैकड़ों पदों पर वैकेंसी निकाली है। आपने नर्सिंग, पब्लिक हेल्थ, सोशल वर्क, सोशल साइंस या इससे संबंधित कोई कोर्स किया है,तो आपके लिए एक खुशखबरी है। एसएचएसबी जिला आशा प्रशिक्षक (District ASHA Trainer) के पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के नियमानुसार सैलरी दी जाएगी। बिहार आशा ट्रेनर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।


कुल पदों की संख्या - 500 
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 25 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तारीख - 31 अक्टूबर 2020
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख - 31 अक्टूबर 2020

 

सामान्य, आर्थिक कमजोर वर्ग, बीसी, एमबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 500 रुपये
एससी, एसटी व महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 250 रुपये


क्या है चयन प्रक्रिया 
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके एकेडेमिक क्वालिफिकेशन और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।