Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:पटना के लिए हॉट ट्रेन बनी राज्यरानी एक्सप्रेस। जानिये कैसे? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 11, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:पटना के लिए हॉट ट्रेन बनी राज्यरानी एक्सप्रेस। जानिये कैसे?

सहरसा। पूर्व-मध्य रेल सहरसा से पटना के बीच चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस हॉट ट्रेन बन चुकी है। कोरोना काल में राज्यरानी यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन है। विधानसभा चुनाव को लेकर अब पटना जाना यात्रियों के लिए सुलभ हो गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के प्रत्याशी पटना में नेताओं के आगे डेरा डाले हुए हैं। जिस कारण इन दिनों पटना जानेवाली राज्यरानी में भीड़ बढ़ी हुई है। एक ट्रेन में एक हजार यात्री प्रतिदिन जाना अपने आपमें एक रिकार्ड है। इसमें अधिकांश संभावित प्रत्याशी के समर्थक हैं।

सहरसा से पटना के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। शुरू में एग्जाम स्पेशल ट्रेन के रूप में 4 सितंबर से 15 सितंबर तक ट्रेन चलाई गई थी। इसके बाद एक दिन बंद कर फिर 17 सितंबर से 30 सितंबर तक ट्रेन का विस्तार किया गया। इसके बाद फिर 31 अक्टूबर 20 तक इसका विस्तार किया गया। सहरसा से पटना के बीच राज्यरानी एक्सप्रेस एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन नियमित रूप से स्पेशल ट्रेन के रूप में हो रहा है। वहीं सहरसा से नयी दिल्ली के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। वैशाली एक्सप्रेस एवं हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का स्पेशल व क्लोन ट्रेन के रूप में हो रहा है। सहरसा से चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस से हर दिन सबसे अधिक यात्री यात्रा करते हैं। जबकि अन्य ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम रहती है।

-----

कहते हैं यात्री

----

यात्री दिनेश गांधी, सत्यप्रकाश राउत, मो. फारूक बताते हैं कि वे व्यवसाय के काम से बराबर पटना जाते हैं। पटना जाने के लिए सबसे अच्छी ट्रेन राज्यरानी है। एक तो सुबह में यह ट्रेन खुलती है और मात्र सवा चार घंटे में ही पटना पहुंचा देती है। यही इस ट्रेन की खास विशेषता है।

------------------------

सहरसा से चल रही ट्रेनों में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या

-ट्रेन का नाम - 02567 राज्यरानी एक्सप्रेस

यात्रा की तिथि - यात्रियों की संख्या

06.10.20 - 875

07.10.20 - 825

08.10.20 - 1090

09.10.20 - 1034

-03227 इंटरसिटी एक्सप्रेस

यात्रा की तिथि - यात्रियों की संख्या

06.10.20 - 156

07.10.20 - 245

08.10.20 - 205

09.10.20 - 210

-02563 हमसफर एक्सप्रेस क्लोन ट्रेन

यात्रा की तिथि - यात्रियों की संख्या

06.10.20 - 727

07.10.20 - 789

08.10.20 - 707

09.10.20 - 831

- 12553 वैशाली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन

यात्रा की तिथि - यात्रियों की संख्या

06.10.20 - 515

07.10.20 - 596

08.10.20 - 561

09.10.20 - 863

------------------------

कोट

---

स्पेशल ट्रेन में चल रही भीड़

सहरसा से पटना एवं सहरसा से नयी दिल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी है। स्पेशल ट्रेन के अलावा 15 अक्टूबर 20 से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।

राजेश कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल