Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज/बिहार में IPL सट्टेबाजी गैंग का सरगना कैलाश उर्फ कालिया गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का था कारोबार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 3, 2020

ब्रेकिंग न्यूज/बिहार में IPL सट्टेबाजी गैंग का सरगना कैलाश उर्फ कालिया गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का था कारोबार।

बिहार के मुंगेर जिला आसूचना इकाई ने शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है।

एसपी को सूचना मिली कि क्षेत्र में आईपीएल को लेकर सट्टेबाजी का एक बड़ा नेटवर्क चल जा रहा है। इसके बाद एसपी ने तत्काल जिला आसूचना इकाई और ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंगरौरा से कैलाश उर्फ कालिया को हिरासत में लिया गया। उसके पास से एक लैपटॉप, साढ़े छह लाख रुपए नगद, चार मोबाइल फोन जब्त किया गया। आईपीएल में सट्टेबाजी के हिसाब से जुड़ा ब्योरा भी लैपटॉप में पाया गया है। 

कालिया के नेटवर्क में करीब 50 लाख रुपए से अधिक का सट्टा लगा हुआ था। मोबाइल फोन से ही कैलाश उर्फ कालिया इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। अपने घर से ही वह नेटवर्क को ऑपरेट करता था। टीवी पर आईपीएल का लाइव मैच देखकर वह मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगाने वालों के संपर्क में रहता था और हर बॉल पर बनने वाले रन के हिसाब से सट्टा लगाता था।