Kosi Live-कोशी लाइव जरूरी खबरें/आधार कार्ड खो गया है, तो घर बैठें निकाल सकते हैं, जानिए तरीका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 3, 2020

जरूरी खबरें/आधार कार्ड खो गया है, तो घर बैठें निकाल सकते हैं, जानिए तरीका

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में आधार कार्ड की ज़रूरत हर काम में पड़ती हैं। लेकिन कभी कभी आधार कार्ड खो जाता हैं। जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिससे आप घर बैठे आधार कार्ड को निकाल सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।

घर बैठे निकाले आधार कार्ड, ये हे आसान तरीका?

1 .आधार कार्ड निकालने के लिए आप सबसे पहले UIDAI के आधार पोर्टल पर लॉग-ऑन करें।

2 .इसके बाद 'Get Aadhaar' सेक्शन के तहत 'Download Aadhaar' के लिंक पर क्लिक कीजिए।


3 . अब आप आधार संख्या (UID), पंजीयन संख्या (EID) या फिर वर्चुअल संख्या (VID) में से किसी एक को इंटर कीजिए।

4 .इसके बाद अब आपको कैप्चा कोड डालना होगा और 'Send OTP' के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

5 .अब आपके मोबाइल में OTP आएगा। इसे आपको डालकर सब्मिट करना होगा।

6 .इसके बाद आपका आधार कार्ड दिखाई देने लगेगा। इसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर ऐसे अपने मोबाइल में सेव कर लें।