Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:पूर्णिया निबंधन कार्यालय के बड़ा बाबू के स्कार्पियो से 6.78 लाख रुपये बरामद, अपने घर जा रहा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 11, 2020

BIHAR NEWS:पूर्णिया निबंधन कार्यालय के बड़ा बाबू के स्कार्पियो से 6.78 लाख रुपये बरामद, अपने घर जा रहा

कटिहार। विधानसभा चुनाव में रुपयों का खेल रोकने को गठित उडऩदस्ता टीम ने कुरसेला में एक स्कार्पियो से छह लाख 78 हजार छह सौ रुपये बरामद किया है। बेगुसराय जिले के शास्त्री नगर निवासी प्यारेलाल दास स्कार्पियो से रुपया लेकर घर जा रहे थे। प्यारेलाल फिलहाल निबंधन कार्यालय पूर्णिया में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। रुपयों को लेकर पुलिस की जांच चल रही है। फिलहाल श्री दास को भी थाना में रोक कर रखा गया है।

जानकारी के अनुसार उडऩदस्ता की टीम के मजिस्ट्रेट शिवशंकर मंडल कुरसेला थाना के पुअनि महेन्द्र ङ्क्षसह के साथ रविवार को एनएच 31 पर ढाबा सुतारा के समीप वाहन चेङ्क्षकग कर रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया से आ रही एक स्कॉर्पियो को रोकी गई। इसमें छह लाख 78 हजार छह सौ रुपया बरामद किया गया। उडऩदस्ता टीम में शामिल बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढागोला के कनीय अभियंता शिव नारायण मंडल ने बताया कि बरामद रुपयों में दो हजार, पांच सौ, दो सौ और सौ के नोट हैं। इस संबंध में पूरी रिर्पोट वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। उडऩदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट श्री मंडल ने बताया कि चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति पचास हजार रूपए से अधिक राशि लेकर कहीं नहीं आ जा सकते हैं।

वाहन चेङ्क्षकग के दौरान पकड़ा एक लाख 22 हजार 500 रुपये

अररिया। वहीं, फारबिसगंज के रामपुर ओवर ब्रिज के समीप सड़क मार्ग पर एक दिन पूर्व शनिवार की संध्या विधानसभा सभा चुनाव को लेकर फारबिसगंज में उडऩदस्ता टीम द्वारा वाहन चेङ्क्षकग के दौरान एक लाख 22 हजार 500 रुपये जब्त किया गया। टीम का नेतृत्व कर रहे सीओ संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय रामपुर ओवर ब्रिज के पास लगाए गए जांच पॉइंट के पास रानीगंज की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को रुकवाया गया जिससे राशि जब्त की गई। जब्त राशि मोहम्मद अली पिता मुंशीद का बताया जाता है जो फुलकाहा थाना के भंगही का रहने वाला है।