Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/Bihar Election: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 15, 2020

बड़ी खबर/Bihar Election: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट


पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Election 2020) को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करते हुए सिंबल बांटना शुरू कर दिया है. कांग्रेस (Congress) की दूसरी लिस्ट में कई युवा और अनजान चेहरों को भी जगह मिली है. इस लिस्ट में जहां सिने स्टार और कांग्रेस के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा (Lav Sinha) को जगह मिली है, तो वहीं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल पर भी पार्टी ने विश्वास जताया है. शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र और फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा पटना की बांकीपुर सीट से इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे. इसके अलावा पार्टी ने कई पुराने चेहरों पर भी भरोसा जताते हुए उनके टिकट को बरकरार रखा है.

कांग्रेस ने लालगंज विधानसभा सीट से अनुग्रह नारायण सिंह के पोते और कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सिंह के भतीजे राकेश सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के सीनियर नेता दूसरी लिस्ट में जगह बनाने वाले नेताओं को पटना के एक होटल में सिंबल बांट रहे हैं. बुधवार देर शाम तक नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई थी जिसके बाद से ही ये माना जा रहा था कि गुरुवार को दूसरे चरण के लिए पार्टी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी.

हरनौत- कुंदन गुप्ता को मिला सिंबल

बांकीपुर- लव सुमन (शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र)

नालंदा- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल

बथनाहा- संजय राम

गोविंदगंज- ब्रजेश पांडेय

वैशाली- इंजीनियर संजीव

लालगंज- राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह (निखिल कुमार के भतीजे)

रीगा- अमित टुन्ना

बेगूसराय- अमिता भूषण

बेनीपट्टी- भावना झा

भागलपुर- अजित शर्मा

फुलपरास- कृपानाथ पाठक

पटना साहिब प्रवीण कुशवाहा

कदवां- शकील अहमद खान

काली पाण्डेय- कुचायकोट

अशोक राम- कुशेश्वर स्थान

पार्टी के अन्य उम्मीदवारों को जैसे-जैसे सिंबल मिलेगा हम आपको इसकी सूचना देते जाएंगे.