Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/Bihar Election 2020: बिहार में बनने वाला है नया फ्रंट? पप्पू यादव के साथ शिवसेना के गठबंधन पर संजय राउत का बड़ा बयान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 13, 2020

बड़ी खबर/Bihar Election 2020: बिहार में बनने वाला है नया फ्रंट? पप्पू यादव के साथ शिवसेना के गठबंधन पर संजय राउत का बड़ा बयान

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के तारिखों का ऐलान होने के बाद से ही राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. अक्टूबर के अंत में होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है. बिहार चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदल रहे हैं. पुराने राजनीतिक गठबंधनों का टूटना और नये फ्रंट का बनना भी जारी है. बिहार चुनाव के पहले सूबे में एक और गठबंधन देखने को मिल सकता है और ये गठबंधन महाराष्ट्र के दल और बिहार के राजनीतिक पार्टियों के बीच हो सकता है.