Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/क्राइम:बाइक की डिक्की तोड़क 90 हजार उड़ाए। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 15, 2020

मधेपुरा/क्राइम:बाइक की डिक्की तोड़क 90 हजार उड़ाए।


मधेपुरा। उदाकिशनगंज अनुमंडल मुख्यालय के बैंक चौक पर एक बुक स्टॉल के आगे खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने 90 हजार रुपये चोरी कर ली। वारदात की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि वह अधिकारिक बैठक में भाग ले रहे थे। इस वजह से उन्हें पूरी वारदात की जानकारी नहीं है। मामले की पड़ताल कर उच्चके के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में उदाकिशनगंज के वार्ड संख्या सात के बीरेंद्र मिश्र के पुत्र विनोद कुमार मिश्रा ने थाना में शिकायत आवेदन दिया है। वह अवर निबंधन कार्यालय में स्टांप वेंडर का काम करते हैं। बताया कि बैंक से रुपया लेकर अपने बाइक की डिक्की में रखा। वह कुछ देर के लिए गाड़ी के पास से हटकर बगल की दुकान पर किसी व्यक्ति से बात करने लगे। वापस लौटने पर बाइक की डिक्की खुला देखकर हो दंग रह गया। पूरा मामला एक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।