Kosi Live-कोशी लाइव जरूरी खबरें:WhatsApp का उपयोग करने वाले हर व्यक्ति को इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ेगा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 12, 2020

जरूरी खबरें:WhatsApp का उपयोग करने वाले हर व्यक्ति को इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ेगा

वाट्सऐप मैसेंजर स्मार्ट फोनों पर चलने वाली एक प्रसिद्ध तत्क्षण मेसेजिंग सेवा है। इसकी सहायता से इन्टरनेट के द्वारा दूसरे 'वाट्सऐप' उपयोगकर्ता के स्मार्टफ़ोन पर टेक्स्ट संदेश के अलावा ऑडियो, छवि, वीडियो तथा अपनी स्थिति (लोकेशन) भी भेजी जा सकती है।
आज दुनिया भर में 1.3 बिलियन लोग इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। 4G तकनीक के दौर में हम सब व्‍हाट्सएप के जरिए दोस्तों, रिश्तेदारों और कार्यालय के साथियों से जुड़े रहते हैं। अधिकांश लोग कई सारे ग्रुप के मेंबर भी होते हैं। अगर आप व्‍हाट्सएप पर ग्रुप चैट करते हैं तो कुछ सावधानी बरतनी जरूरी है। आज हम आपको इन्‍हीं सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अज्ञात नंबरों के बारे में आपको हमेशा सावधान रहना चाहिए। यदि आप किसी अज्ञात नंबर से कॉल प्राप्त करते हैं, तो बेहतर तरीके से डिस्कनेक्ट करें। अज्ञात नंबर से घोटालेबाज या कोई गैंग आपको ट्रैस यानी आपके बारे में वो जरूरी बातें जान सकता है, जिसे आपको शेयर नहीं करनी चाहिए।
- यदि किसी अनजान नंबर से कॉल आ रही है तो कॉल रिसीव करने से पहले सेल्फी कैमरा विकल्प ऑफ कर दें। यदि जरूरी हो तो बाद में आप वीडियो कॉल पर स्विच कर सकते हैं।
- अक्‍सर आपने देखा होगा कि आपको किसी ऐसे व्‍हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया है, जिसके बारे में आप जानते भी नहीं। ऐसे में जल्द से जल्द आप उस ग्रुप को छोड़ दें और जिस नंबर से आपको जोड़ा गया है, उसे ब्‍लॉक कर दें।
- व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपनी प्रोफ़ाइल पिक्‍चर का एक्‍सेस उनलोगों को न दें, जिनका नंबर आपके कंटैक्‍ट लिस्‍ट में नहीं है।