Kosi Live-कोशी लाइव जरूरी खबरें:SBI और PNB, दोनों सरकारी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 10, 2020

जरूरी खबरें:SBI और PNB, दोनों सरकारी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी

SBI और PNB, दोनों सरकारी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी

त्योहारी सीजन की तैयारी
  • 1/7

आगामी त्योहारी सीजन में देश के दो सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई और पीएनबी ने ग्राहकों को लुभाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत दोनों बैंकों ने एक खास स्कीम की शुरुआत की है. 
 

पीएनबी का तोहफा
  • 2/7


भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों के लिए एक मेगा ‘फेस्टिवल बोनांजा ऑफर’ की घोषणा की है. ऑफर के तहत बैंक ने हाउसिंग लोन और कार लोन जैसे अहम रिटेल प्रोडक्ट्स पर अपफ्रंट या प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज को माफ करने की घोषणा की है. 
 

31 दिसंबर, 2020 तक मौका
  • 3/7

यही नहीं, नए और टेकओवर लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का भी निर्णय किया है. ग्राहक देशभर में मौजूद पीएनबी की 10,897 शाखाओं या डिजिटल माध्यम के जरिए 31 दिसंबर, 2020 तक इन आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं.  
 

कितनी है ब्याज दर
  • 4/7

पीएनबी ने कहा है कि बैंक इस समय 7.10 फीसदी की दर से होम लोन और 7.55 फीसदी की दर से कार लोन की पेशकश कर रहा है. ये दरें एक सितंबर, 2020 से प्रभावी हैं. 
 

क्या है एसबीआई का स्कीम
  • 5/7

भारतीय स्टेट बैंक होम लोन पर तीन शानदार ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर के तहत होम लोन अप्लाई करने पर आपको प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी. वहीं आपका सिबिल स्कोर बहुत अच्छा है तो 30 लाख से एक करोड़ रुपये तक के लोन पर 10 बेसिस प्वाइंट की छूट मिल सकती है. 
 

योनो ऐप पर एक्स्ट्रा राहत
  • 6/7

इसके अलावा SBI YONO के जरिए होम लोन अप्लाई करने पर 5 बेसिस प्वाइंट की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी. आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक 1 जुलाई 2020 से 6.95 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर हाउसिंग लोन दे रहा है. 
 

सब्सिडी का फायदा
  • 7/7


यही नहीं, होम लोन अप्लाई करके आप अपने पहले घर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं.