सहरसा। पुलिस ने रविवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक फरार आरोपित समेत छह लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं वाहन चेकिग के दौरान देसी पिस्तौल बरामद किया गया। हालांकि, बदमाश भागने में कामयाब रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहे वारंटी खजुराहा गांव निवासी कैलाश मुखिया को घर से गिरफ्तार किया गया। वही देहद गांव के भूषण सिंह के घर पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की 16 बोतल बरामद कर तस्कर भूषण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सोनवर्षा-अतलखा मुख्य मार्ग स्थित चंडी स्थान के निकट जम्हरा मोड़ के पास से एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रोककर तलाशी लिए जाने के दौरान एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद किया गया, जबकि बाइक को भी जब्त कर लिया गया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर धान लगा खेत होकर भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Monday, September 28, 2020
बड़ी खबर/सहरसा:पिस्तौल बरामद, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। saharsa news
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002