सहरसा। गुरुवार की शाम ग्रामीण चिकित्सक शिशवा निवासी उदेश महतो पर बदमाशों ने गोलीबारी की। जिसमें वो बाल-बाल बच गये। हालांकि बदमाशों की गोली स्थानीय निवासी फूलो चौधरी के पैर में लग गई जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह सूचना मिलने पर चिरैया ओपी पुलिस अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गया है। मामले में उदेश महतो ने आवेदन देकर रंजीत महतो, धर्मेन्द्र महतो, अरविद सादा सहित अन्य तीन को आरोपित किया है। चिरैया ओपीध्यक्ष फहीमुल्लाह खां ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दिए आवेदन में उदेश महतो ने कहा है कि उनसे पांच हजार रुपये प्रति माह रंगदारी की मांग की जा रही थी। मांग पूरा नहीं होने पर गोलीबारी की गई। जिसमें फूलो चौधरी के दोनों पैर में गोली लग गई। बताया कि वो घरेलू सामग्री की खरीदारी करने गए थे। धाप बाजार से पहुंचने पर उन्हें और उनके भतीजा सुमन सौरव को बदमाशों ने रोका और गोलीबारी शुरू कर दी।