दो बच्चे के साथ महिला का अपहरण
सहरसा: सदर थाना के वार्ड नंबर 16 गंगजला निवासी सौरभ कुमार सिंह ने पत्नी और दो बच्चे के अपहरण की शिकायत थाना में की है। दिए गये आवेदन में बताया है कि उनकी शादी सात वर्ष पूर्व संतनगर मोहल्ले में नैना सिंह के साथ हुई थी जिसमें उनके दो बच्चे भी हैं। गत दिनों जब बाजार से कुछ घरेलू सामान लेकर घर पहुंचे तो पत्नी और बच्चे गायब थे। खोजबीन के दौरान पता चला कि संतनगर निवासी अमित कुमार सिंह उनकी पत्नी और बच्चे को लेकर गया है, जबकि उनकी पत्नी नकद 10 हजार रुपये और जेवरात भी अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपहृता के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।