न्यूज डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे यात्रा के दौरान मोबाइल चोरी हो जाती हैं या फिर गुम जाती हैं। ये लोग बड़े आसानी से अपने मोबाइल को ढूंढ सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
1 .Prey ऐप कारण डाउनलोड।
आपको बता दें की Prey ऐप फोन लोकेट करके उसकी सही जगह बताने में मदद करता है। इसे आप वेबसाइट preyproject.com पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा आप ये जान सकते हैं की फोन चोरी करने वाले शख्स ने मोबाइल पर क्या खोला है। इसके अलावा कंप्यूटर की मदद से फोन का जरूरी डेटा भी मिटाया जा सकता है। आप अपने फोन को लॉक कर सकते हैं और लोकेशन भी देख सकते हैं।
2 .F-secure ऐप डाउनलोड करें।
अगर आप अपने मोबाइल को चोरी से बचाना चाहते हैं तो आप F-secure को मोबाइल में डाउनलोड करें। इसमें फोन चोरी होने के बाद दूसरे मोबाइल से मेसेज कर लॉक करने का अच्छा फीचर है। साथ ही साथ आप गूगल मैप के जरिए फोन ढूंढ सकते हैं।
अगर आपका फोन चोरी हो गया हैं तो आप f-secure.com की साइट से जाकर अपने फोन को लॉक कर दें। चोरी करने वाला व्यक्ति आपका फोन इस्तेमाल नहीं कर पायेगा। आप चाहे तो इस साइट के द्वारा चोर का लोकेशन जान सकते हैं।