Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं में उठापटक होने की सिलसिला जारी। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 10, 2020

खगड़िया/आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं में उठापटक होने की सिलसिला जारी।

रतुल कुमार ठाकुर/खगड़िया
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं में उठापटक होने की सिलसिला जारी है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजद के पंचायत स्तर  बैठक के डुमरी पंचायत के पंचायत भवन में किया गया था । उक्त बैठक की अध्यक्षता  राजद के जिला अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ खगरिया के रंजू सहनी के द्वारा किया गया। वही इस बैठक में जदयू के कार्यकर्ता सीता देवी ने जदयू  से नाता तोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की, सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीता देवी को    राजद के महिला प्रखंड अध्यक्ष एवं 20 सूत्री महिला संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही सीता देवी ने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए तेजस्वी यादव के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में संकल्प लिया। मौके पर जिला अध्यक्ष मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ खगड़िया कैलाश चंद्र यादव, मनोज निषाद, अटल जी, डिवी कुमार, राजद नेता अभिषेक आनंद यादव, अविनाश यादव, बृजेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।