सहरसा जिला के प्रखंड पतरघट के धबौली दक्षिण व पूर्वी पंचायत के आधा पंचायत वर्षा के पानी से जलमग्न हो गया जलमग्न के कारण हर तरह के त्राहिमाम पशु चारा के बिना मर रहे हैं देखने वाला कोई नहीं है हजारों एकड़ फसल डूबा लोगों के घर गिरा एवं डूबा एवं अनेकों प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई धबौली ग्रामवासी मांगे विकास धबौली की दो पंचायत दक्षिण व पूर्वी के लगभग 15000 यानी 70% बेसहाय जनता वर्षा के पानी के जलजमाव के कारण डूब चुकी है लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि सो गए हैं देखने वाला कोई नहीं है खासकर धबौली दक्षिण पंचायत का हाल बेहाल है की लोग अपने घर अपने घर से निकल नहीं पाते उनके घर भी पानी घुस गया है धबौली तीनों पंचायत के एक मात्र +2 हाईस्कूल स्कूल धबौली, धबौली दक्षिणी के खेल मैदान में पूरी तरह पानी मैं डूब चुका है अभी 9th एवं 12th में रजिस्ट्रेशन चल रहा है छात्र एवं छात्रा को पानी में भींग कर स्कूल जाना पड़ता है खासकर छात्रा को भीगने पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है आक्रोश ग्रामीणों ने कहा ब्लॉक का घेराव करेंगे
प्रखंड रिपोर्टर जय कृष्ण कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट