न्यूज डेस्क: बिहार से ट्रेन की यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर आ रही हैं। क्यों की आज से राज्य में कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला हैं। वहीं शनिवार को पूर्व मध्य रेल के स्टेशनाें से चार नई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों में अनारक्षित कोच नहीं रहेगा। आपको बता दें की सिर्फ कन्फर्म या आरएसी टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन पर आने और ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। इसलिए आप यात्रा के दौरान इस बात का ख्याल रखें।
कोरोना गाइडलाईन के अनुसार यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा।
इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू।
02561/02562 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल।
03307/03308 धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद स्पेशल।
07007/07008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल।
09051/09052 वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड स्पेशल।