Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/BIHAR:बिहार में अब इन मकान मालिकों पर होगी कारवाई, आदेश हुआ जारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 17, 2020

बड़ी खबर/BIHAR:बिहार में अब इन मकान मालिकों पर होगी कारवाई, आदेश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में बिजली विभाग की ओर से कई मकान मालिकों पर कारवाई हो सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक किरायदारों का अलग मीटर या सब मीटर लगा कर मकान मालिक उन्हें बिजली देते हैं तो इनपर कड़ी कारवाई हो सकती हैं।

खबर के अनुसार बिहार में मकान मालिक अगर बिना लाइसेंस के किरायदारों को सब मीटर लगाकर बिजली बेचते हैं तो बिहार विद्युत विनियामक आयोग ऐसे मकान मालिकों पर तुरंत एक्शन लेगी। साथ ही साथ उनपर फाइन भी लगाया जायेगा।


विभाग का कहना है की किरायेदारों को रेंट एग्रीमेंट के आधार पर बिजली का नया कनेक्शन दिया जा रहा है। किरायेदार को अपने नाम से नया कनेक्शन लेना होगा।

बिजली कंपनी ने आदेश जारी करते हुए कहा है की अगर किरायेदार बिजली बिल का भुगतान किये बगैर मकान खाली करके चला जाता है तो इसकी जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी।

आपको बता दें की बिहार के कई जिलों से ऐसी शिकायते आ रही थी की मकान मालिक बिजली बिल के नाम पर किरायेदार से ज्यादा बिजली की बसूली कर रहे हैं। इसी को देखते हुए बिजली विभाग ने ये बड़ा फैसला लिया हैं।