Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:1075 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक-कार जब्त, धंधेबाज फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 11, 2020

BIHAR NEWS:1075 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक-कार जब्त, धंधेबाज फरार

मधुबनी। अंधरामठ थाना पुलिस ने 1075 बोतल नेपाली शराब के साथ ही एक बाइक व एक कार को जब्त किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लौकही अंधरामठ सीमांचल सडक के छातापुर धत्ताटोल गांव के समीप नेपाल की ओर से ये गाडी आ रही थी। पुलिस को देख धंधेबाज चालक एवं बाइक सवार सडक पर ही गाडी छोड भाग गए। पुलिस ने गाडी को कब्जे मे लेकर थाना पर लाया। जिसमें से 1075 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। दोनों गाडी बिना नंबर की है। धंधेबाज गाडी मालिक एवं चालक की तलाश जारी है। दोनों गाडी को जब्त कर लिया गया है और इस संबंध में थाना में कांड दर्ज किया गया है।