Kosi Live-कोशी लाइव SSR CASE/केंद्र ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश, अब सुशांत केस की होगी CBI जांच - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 5, 2020

SSR CASE/केंद्र ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश, अब सुशांत केस की होगी CBI जांच

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला दिन पर दिन सुलझने के बजाए और भी ज्यादा उलझता जा रहा है। फैंस से लेकर हर कोई इस मामले की CBI जांच की मांग कर रहा है। हाल ही में दिवंगत एक्टर के पिता केके सिंह ने भी सीबीआई जांच की मांग की जिसके बाद बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से मामले में CBI जांच की सिफारिश की।

अब इस मामले में एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र ने मंजूर कर ली है।

सॉलिसिटर SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मामले की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश मान ली गई है।


रिया की तरफ से वकील श्याम दीवान ने कहा है कि एसजी की तरफ से जो कहा गया, यहां वह मामला नहीं है, ऐसे में अदालत रिया की याचिका पर गौर करे। श्याम दीवान (रिया के वकील) ने सभी मामले पर रोक लगाने की मांग की। श्याम दीवान ने कहा कि एफआईआर ज्यूरिसडिक्शन के मुताबिक नहीं है। ऐसे में अदालत पूरे मामले पर रोक लगाए।

सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका पर बिहार और महाराष्ट्र सरकारों ने भी कैविएट फाइल की है। सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने भी कैविएट दायर की है, ताकि उनका पक्ष सुने बिना रिया की अर्जी पर कोई फैसला नहीं सुनाया जाए।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने 26 जुलाई को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार के राजीव नगर स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। जिसमें रिया पर जालसाजी, धोखाधड़ी, प्यार में धोखा, पैसों की हेरफेर, ब्लैकमेल और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।