Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/लड़की की अपहरण कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने देशी पिस्तौल के साथ पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 13, 2020

SAHARSA NEWS/लड़की की अपहरण कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने देशी पिस्तौल के साथ पकड़ा

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर बाजार में एक घर में घुसकर हथियार का भय दिखाकर एक लड़की की अपहरण कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने देशी पिस्तौल के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में लड़की के पिता ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक वार्ड के निवासी लड़की के पिता ने कहा है कि 11 अगस्त की देर रात पप्पू गुप्ता के पुत्र बादल कुमार उनके घर में घुस गया और हथियार का भय दिखाकर पुत्री का अपहरण करने के बाद भागने लगा। बिरोध करने पर उन्हें भी पिस्तौल का भय दिखाया। जोर-जोर से चिल्लाने पर ग्रामीणों ने युवक बादल कुमार को देशी पिस्तौल के साथ पकड़कर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर पुलिस के हवाले उसे कर दिया गया। थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।