Kosi Live-कोशी लाइव Covid-19/बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 हजार के पार, 3911 नए पॉजिटिव मिले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

Covid-19/बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 हजार के पार, 3911 नए पॉजिटिव मिले

बिहार में 3911 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,370 हो गई। 

पटना सहित 15 जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिले
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना सहित 15 जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले।  पटना में सर्वाधिक 487 संक्रमित मिले। वहीं, अररिया में 285, बेगूसराय में 146, दरभंगा में 114, पूर्वी चंपारण में 175, गया में 132, जहानाबाद में 113, कटिहार में 257, मधुबनी में 148, मुजफ्फरपुर में 133, नालंदा में 107, पूर्णिया में 133, सहरसा में 106, सीतामढ़ी में 199 और सारण में 106 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

दूसरी ओर, विभाग के अनुसार अरवल में 31, औरंगाबाद में 99, बाँका में 53, भागलपुर में 65, भोजपुर में 81, बक्सर में 50, गोपालगंज में 68, जमुई में 19, कैमूर में 40, खगड़िया में 70, किशनगंज में 51, मधेपुरा में 42, मुंगेर में 63, नवादा में 29, रोहतास में 88, शेखपुरा में 64, समस्तीपुर में 5ई, शिवहर में 25, सीवान में 34, सुपौल में 41, वैशाली में 55 और पश्चिमी चंपारण में 93 नए संक्रमितों की पहचान की गई।