मधेपुरा और बिहारीगंज में शुक्रवार को ठनका गिरने की चेतावनी दी गयी है। जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने यह जनकारी दी है। मालूम हो कि सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल हुआ हुआ है। सुबह रुकरुक कर बारिश होती रही। दोपहर में धूप निकलने के बाद फिर बादल छा गया है। ऐसे में अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने ही बेहतर होगा।