Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/सड़क किनारे मिला किशोर का शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 30, 2020

मधेपुरा/सड़क किनारे मिला किशोर का शव

मधेपुरा। प्रखंड के श्रीनगर थाने के रामनगर-पुरैनी सड़क के किनारे कररिया गांव के पास पुलिस ने पुरैनी गांव के 15 वर्षीय किशोर के शव को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, पुरैनी गोठ के मु. शमशाद का 15 वर्षीय पुत्र मु. जावेद सुबह मोबाइल रिचार्ज के लिए रामनगर बाजार गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। वहीं कुछ समय के बाद रामनगर-पुरैनी सड़क के किनारे बाइक के साथ बालक गिरा था। स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचाने की कोशिश की। लोगों ने गिरी बाइक को बंद कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव व बाइक को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है। ग्रामीण धारदार हथियार से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं मृतक के परिजन सरपंच इदरिस साह एवं पिता मु. शमशाद ने मामले को ले हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।