Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त,प्रशासन के द्वारा उठक बैठक करवाया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 11, 2020

मधेपुरा/लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त,प्रशासन के द्वारा उठक बैठक करवाया गया

मधेपुरा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर लगाए गये लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने को लेकर प्रशासनिक सख्ती तेज कर दी गई है। सोमवार को बेवजह बाजार में घूम रहे बाइक सवारों को पुलिस प्रशासन के द्वारा उठक बैठक करवाया गया। पुलिस द्वारा वरती जा रहे सख्ती का असर बाजारों में देखने को मिला। शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बावजूद लोग लॉकडाउन का पालन नही कर बेवजह बाजार में घूमते नजर आते है। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रही है। प्रशासन के निर्देश पर बाजार में हर चौक चौराहों पर तैनात कमांडो दल एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा बाजार में बिना काम के घूम रहे बाइक सवारों को रोक पहले बाजार में घूमने की वजह पूछा जा रहा है। बताए गए कारणों से संतुष्ट नही होने के बाद बाइक सवारों से उठक बैठक करवाया गया। साथ ही जुर्माना भी वसूला जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन नही करने वालों के साथ पुलिस अब सख्ती वरतना शुरू कर दिया है। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ताकि लोगों को लॉकडाउन का अनुपालन करने का पाठ पढ़ाया जा सके।