Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार के कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलेगी रेमडेसिवीर दवा की खुराक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 3, 2020

BIHAR/बिहार के कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलेगी रेमडेसिवीर दवा की खुराक

बिहार में कोरोना के मरीजों में इम्युनिटी बढ़ाने और कोरोना वायरस के इलाज को लेकर हाल ही में तैयार की गई दवा रेमडेसिवीर की खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने रेमडेसिवीर दवा दिए जाने को लेकर अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस दवा के अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दिए जाने से जीवनरक्षा में काफी मदद मिलेगी। बिहार में अभी कोरोना के 18,722 एक्टिव मरीज हैं।



पूरे भारत मे रेमडेसिवीर दवा की हो रही आपूर्ति
कोरोना के इलाज को लेकर भारत के दवा नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ने इस दवा को दिए जाने की अनुमति दी है। यह दवा कोरोना महामारी की रोकथाम में काम आती है। दवा नियामक ने सभी राज्यों के ड्रग कंट्रोलर को इस दवा की पर्याप्त आपूर्ति और उचित दाम पर बिक्री सुनिश्चित कराने की अनुमति दी है। सूत्रों ने बताया कि इस दवा की बिहार में अभी इमरजेंसी उपलब्धता हेतु क्रय किये जाने की अनुमति दी गयी है।

रेमडेसिवीर दवा की छह गुणा दामों पर हो रही कालाबाजारी
बिहार सहित पूरे देश मे रेमडेसिवीर दवा की छह गुणा अधिक दामों पर कालाबाजारी हो रही है। जानकारी के अनुसार ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दो सप्ताह के अंदर इस दवा के निर्माताओं सिप्ला और हेटेरो को जेनरिक वर्जन की दवा की आपूर्ति की अनुमति दी है। सिप्ला 4000 रुपये और हेटेरो ने 5400 रुपये इसकी कीमत तय की है। जानकारी के अनुसार सिप्ला ने अभी जेनरिक वर्जन नहीं उतारा है जबकि हेटेरो ने रेमडेसिवीर का 20 हजार फ़ाइल बाजार में भेजी थी।


अभी तक नही बनी है कोई वैक्सीन
गौरतलब है कि कोरोना के इलाज के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नही बनी है। इसलिए कोरोना के लक्षण के आधार पर ही मरीजों का अभी अलग-अलग दवा से इलाज किया जा रहा है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई दवाओं के इस्तेमाल की अनुमति दी गयी है।