Kosi Live-कोशी लाइव Bihar डबल मर्डर से दहला बिहार: भागलपुर में BSF जवान की पत्नी व प्रेमी की हत्‍या, बाथरूम से मिले दोनों के शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 30, 2020

Bihar डबल मर्डर से दहला बिहार: भागलपुर में BSF जवान की पत्नी व प्रेमी की हत्‍या, बाथरूम से मिले दोनों के शव

नवगछिया के अभया गांव में शनिवार की देर रात बीएसएफ जवान सुबोध मंडल की पत्नी समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस रविवार की अल सुबह शव को बाथरूम से बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम संबंध को लेकर हत्या किए जाने का दावा कर रही है। इस संबंध में पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है।

अभया गांव के स्कूल टोला निवासी बीएसएफ जवान सुबोध मंडल की पत्नी शिल्पी कुमारी एवं पड़ोस के राहुल कुमार उर्फ चिंटू को नजदीक से गोली मारी गई है। हत्या के बाद दोनों के शव को बाथरूम में बंद कर दिया गया था। मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। दोहरे हत्या को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।

एसपी स्वप्ना जी मेश्राम घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को लगाने की बात कही है। घटनास्थल पर एसडीपीओ दिलीप सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस दो लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सोए हालत में दोनों को गोली मारने की बात पुलिस कह रही है।

नवगछिया एसपी स्वप्‍ना श्री मेश्राम भी घटनास्‍थल पर पहुंची। उन्‍होंने पुलिस अधिकारियों, मृतक के स्‍वजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की।

अहमदाबाद में है बीएसएफ जवान की तैनाती

पुलिस बीएसएफ जवान सुबोध मंडल की तैनाती गुजरात के अहमदाबाद में है। हत्या को लेकर पुलिस प्रेम संबंध बिंदु पर जांच तेज कर दी है। इसलिए सुबोध की हालिया गतिविधि का पता लगा रही है। स्थानीय लोग भी दबी जुबान से प्रेम संबंध की बात कह तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। हत्या की जानकारी बाद मंडल परिवार के रिश्तेदार भी पहुंचने लगे हैं।

मुख्‍य बातें

- गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभया गांव में दोनों का शव बाथरूम से बरामद किया गया

- प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध को लेकर हत्या का दावा कर रही पुलिस

- लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है