सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा काफी सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया रिएक्शन के अनुसार, फिल्म काफी इमोशनल है और लोग इसे सुशांत सिंह से जोड़कर देख रहे हैं तो यह लोगों को ज्यादा इमोशनल लग रही है। मगर फिल्म ने व्यूवरशिप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
अभी आधिकारिक रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म अबतक की सबसे बड़ी हिट फिल्म हो सकती है। विरल भयानी ने दिल बेचारा के व्यूज को लेकर कहा है कि माना जा रहा है कि फिल्म को 18 घंटे में 7.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले व्यूज के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। विरल ने फिल्म के एक सीन की फोटो शेयर करते हुए इन आंकड़ों की जानकारी दी है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'हॉटस्टार ने अभी तक फिल्म व्यूज को लेकर आधिकारिक आंकड़ें जारी नहीं किए हैं। माना जा रहा है कि फिल्म को 18 घंटे में 75 मिलियन यानी 7.5 करोड़ व्यूज मिले हैं। लेकिन, यह बात है कि यह ओटीटी इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म है। अगर वे फिल्म के बीच में विज्ञापन चलाते तो वो आईपीएल की तरह विज्ञापन से पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इससे बच गए हैं। हम आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार करेंगे।'
बता दें कि फिल्म शुक्रवार शाम 7.30 बजे रिलीज हुई थी। फिल्म को हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है, लेकिन बिना सब्सक्रिप्शन लिए बिना ही दर्शक ये फिल्म देख सकते हैं। इस वजह से इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह सुंशात सिंह राजपूत के जीवन की आखिरी फिल्म है और फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस संजना संघी नज़र आ रही हैं, जिनकी दर्शकों द्वारा काफी तारीफ की जा रही है।
सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, फिल्म को IMDB पर 10/10 रेटिंग मिली है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई. रिलीज होते ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, फिल्म को IMDB पर 10/10 रेटिंग मिली है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके साथ ही सुशांत के फैंस ने ट्विटर पर #DilBecharaCreatesHistory ट्रेंड भी चलाया हुआ है.
सुशांत की फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता देखकर यूजर ने इस हैशटैग से ट्वीट करना शुरू कर दिया, फिलहाल #DilBecharaCreatesHistory ट्वविटर पर 4000 ट्वीट्स के साथ 17वें नंबर पर है. सुशांत की फिल्म दिल बेचारा को लेकर उनके फैंस बहुत ही इमोशनल हैं. फिल्म को कल शाम 7:30 बजे रिलीज होना था लेकिन लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इसे समय से आधा घंटा पहले ही रिलीज किया गया था. रिलीज होते ही जिस प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज होनी थी वह हैवी ट्रैफिक के चलते क्रैश हो गई, साथ ही जिस एप पर फिल्म को रिलीज किया गया इसके अलावा मूवी नॉनसब्सक्राइब्रर्स के लिए मुफ्त रखी गई है
ये सुशांत को पर्दे पर आखिरी बार देखने की चाहत थी कि फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है. सुशांत के फैंस जानते हैं कि कि अब उन्हें कभी अपने चहेते स्टार की किसी फिल्म का इंतजार नहीं रहेगा, शायद इसी वजह से पहली बार किसी फिल्म को IMDB पर भी पूरी रेटिंग दी गई, माना जा रहा है कि यह सुशांत के प्रति एक तरह की श्रद्धांजलि है, हालांकि बाद में यह रेटिंग 9.8 हो गई है. गौरतलब है कि सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा कमल हासन और आर माधवन की 2003 में आई तमिल फिल्म अंबे सिवम को पीछे छोड़ते हुए IMDB की टॉप रेटेड इंडियन मूवीज की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है.
इसके अलावा सोशल मीडिया पर सुशांत की फिल्म के चर्चे रहे, फैंस ने अपने प्यारे एक्टर के लिए बहुत इमोशनल ट्वीट किए हैं. एक यूजर ने IMDB की 10/10 रेटिंग का फोटो शेयर किया, तो वहीं एक फैन ने सुशांत के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा,' आशा है कि अब आप स्वर्ग में शांति से हैं.हम आपको बहुत याद करते हैं सुशांत. सुशांत की फिल्म दिल बेचारा का एक डायलॉग जो कि फैंस के बीच बहुत ही पाप्युलर हो रहा है वह यह है कि,' मैं अपनी अंतिम यात्रा में जाना चाहता हूं', चूंकि अब सुशांत इस दुनिया में नहीं है इसलिए फैंस उनके फिल्म में बोले गए इस डायलॉग को सुनने के बाद बहुत ही इमोशनल हो रहे हैं. एक और यूजर ने ट्वीट किया कि, 'आंसू भी आपको वापस नहीं ला सकते.., सच्चे सितारे..., आपकी जगह कोई नहीं ले सकता....'