Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया नियंत्रण कक्ष,हेल्पलाइन नंबर जारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, July 26, 2020

मधेपुरा/सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया नियंत्रण कक्ष,हेल्पलाइन नंबर जारी

मधेपुरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए नियत्रंण कक्षा की स्थापना की गई है। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के आदेशानुसार सदर हॉस्पिटल में भी जिला कोविड नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8544421522 जारी कर दिया। नियंत्रण कक्ष में रोस्टरवार चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस कक्ष को सुचारु रूप से कार्य करने के लिए रोस्टरवार पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।