Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सोनबरसा विधानसभा को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करे सरकार - सरिता पासवान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, July 26, 2020

सहरसा।सोनबरसा विधानसभा को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करे सरकार - सरिता पासवान

*रितेश हन्नी/सहरसा*

सहरसा - सोनवरसा विधानसभा के बनमा ईटहरी प्रखंड के सभी पंचायतों में बाढ़ के पानी अत्यधिक हो जाने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों का धान की फसल, मकान सहित जानमाल की क्षति हो गया। एक तरफ कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से लोगों परेशान है तो दूसरी तरफ प्रकृति जैसी आपदा बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। प्रखंड क्षेत्र के लोगों को घर में बाढ़ के पानी जाने से घर से बेघर हो गया है और प्रखंड क्षेत्र के अधिक जगह पर बाढ़ के पानी से रोड टुट गया, जिससे यातायात भंग हो गया है। सूचना मलते ही बिहार प्रदेश के लोजपा के प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी सरिता पासवान ने प्रखंड के सभी पंचायतों का दौरा कर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुनी और सोनवरसा विधानसभा बनमा ईटहरी, पतरघट, सोनवरसा को जिला प्रशासन और प्रखंड प्रसासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की। वहीं बिहार प्रदेश लोजपा के युवा प्रदेश महासचिव सह युवा नेता अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि
बिहार सरकार से अविलंब जिला प्रशासन या प्रखंड प्रसासन से आकलन करवाकर प्रखंड क्षेत्र के लोगों का धान की फसल, मकान सहित जानमाल की क्षति की क्षतिपूर्ति की राशि मुहैया कराया जाय। इस क्षेत्र के लोगों को उच्च स्थान पर लाकर राहत शिविर चलाया जाय और जहाँ जहाँ यातायात भंग हुए हैं उस जगह पर नाव चलाया जाय और बनमा ईटहरी प्रखंड के सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाय। मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष भवेश यादव, किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, लोजपा नेता अर्जून यादव, परमजीत चौधरी, दिलीप यादव, कुणाल यादव, बेचन साह, अंगद, अरशद आलम, सचिदानंद साह सहित अन्य मौजूद रहे।