Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/सीओ औऱ बीडीओ द्वारा बाढ पीडित 96 लोगो के बीच सुखा राशन बितरित किया गया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, July 26, 2020

खगड़िया/सीओ औऱ बीडीओ द्वारा बाढ पीडित 96 लोगो के बीच सुखा राशन बितरित किया गया।

रिपोर्टर रतुल कुमार ठाकुर

खगड़िया बेलदौर में संभावित लोग संभावित खतरे से बचने के लिऐ उंचे स्थलो की पलायन कर रहे है तो वही बिते तीन दिनो से घर मे बाढ के पानी प्रवेश कर जाने से संकटो के बीच समय गुजार रहे पीडित परिवार  सरकारी स्तर पर मिली सहायता से बडी राहत महसुस कर रहे है ।शनिवार को सीओ अमित कुमार एवं बीडीओ शशिभुषण कुमार डुमरी गांव के बाढ प्रभावित महादलित टोला पहुंचकर बाढ पीडित 96 लोगो के बीच सुखा राशन बितरित किया ।हालाकि सुखा राशन मे चुरा ,चीनी के अलावे अन्य आवश्यक सामाग्री का अभाव था बावजुद डुबते को मिले तिनका का सहारा से पीडित परिजन राहत महसुस कर रहे थे कि देर से ही सही प्रशासन ने पीडितो की सुधि तो ली ।विदित हो बिते तीन दिन पूर्व जलस्तर मे हुई बढोतरी से बढते पानी का दबाव ने  डुमरी दुर्गा मंदिर समीप स्थित पीसीसी पथ को तोड दिया था ,पीसीसी पथ के टुटते ही कोसी का पानी समीप के महादलित टोले के करीब तीन दर्जन से अधिक.घरो मे प्रवेश कर पीडित परिजनो को संकटो मे डाल दिया था तो वही भुखे प्यासे लोग घर से पानी निकलने की आस मे राहत की ओर टकटकी लगाये हुऐ थे ,लेकिन लगातार कोसी नदी के जलस्तर मे ईजाफा से ईलाका जलमग्न होता चला गया ,प्रभावित ईलाके के दर्जनो घरो समेत संपर्क पथो पर पानी ही पानी नजर आ रहा है ।तो वही बाढ के संभावित खतरो को भांप अंचल प्रशासन ने शनिवार से राहत सामाग्री बितरण करना शुरू कर आवश्यक तैयारी मे जुट गया है इससे लोगो ने राहत की सांस ली ।वही बलैठा पंसस प्रेम कुमार ने अंचल प्रशासन द्वारा राहत सामग्री चुडा चीनी बितरण किये जाने की बात बताते कहा कि कोसी उमड चुकी है एवं ओवरफ्लो कर संपर्क के बसावट एवं संपर्क पथो को अपनी चपेट मे ले चुकी है वही जलस्तर मे लगातार हो रही बढैतरी से बाढ का संकट लगातार बढता ही जा रहा है ।इन हालात मे अंचल प्रशासन से पीडित परिवार को तत्काल हरसंभव मदद की मांग की है ।