सहरसा। सहरसा में कोसी नदी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। घटना बाबा कारू खिरहर स्थान के समीप की है। तीनों बच्चे गुरुवार की सुबह कोसी नदी में स्थान करने गए थे। नदी में पैर फिसल जाने से एक बच्चा गहरे जल में चला गया। जिससे बचाने के लिए तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ लिया। तीनों संभल नहीं पाए। और नदी में डूब गए।
![]()
घटना की सूचना मिलने पर स्वजन वहां पहुंचे। गोताखोर की मदद तीनों को नदी से निकला गया। इस घटना में दो बच्चा की मौत हो गई। जब एक को बचाया गया। तीनों साथियों का नाम राजा कुमार, सावन कुमार और इंदल कुमार है। राजा और सावन की मौत हो गई। इंदल जिंदा है। इंदल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंची।
