Kosi Live-कोशी लाइव COVID-19 LIVE UPDATES:बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 28 - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 4, 2020

COVID-19 LIVE UPDATES:बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 28


राजधानी में गुरुवार कोरोना से एनएमसीएच में दो वृद्धों की मौत हो गई। शिवहर के 75 वर्षीय मृत किशोरी राय को कैंसर के साथ हाई जॉन्डिस से भी समस्या थी। जबकि संक्रमण से दम तोड़ने वाले दूसरे व्यक्ति नागेश्वर प्रसाद सिंह बेगूसराय के रहने वाले थे। वे लकवा ग्रस्त थे और इन्हें चमकी आ रही थी। एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों मरीजों का मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था। किशोरी राय ने जहां सुबह छह बजे तो नागेश्वर प्रसाद सिंह ने दोपहर एक बजे दम तोड़ा। अब बिहार में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 28 हो गया है।

पटना एनएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव दो वृद्ध मरीजों की आज हुई मौत

बिहार में आज एक साथ दो कोरोना मरीजों की पटना के एनएमसीएच में मौत हो गई। शिवहर निवासी 75 वर्षीय किशोरी राय के पित्त की थैली में कैंसर था यह 4 दिन पहले आइजीआइएमएस से एनएमसीएच रेफर हुए थे। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे बाथरूम जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर इनकी मौत हो गई।

वहीं, अधीक्षक ने बताया की दूसरी मौत बेगूसराय के 84 वर्षीय नागेश्वर प्रसाद सिंह की हुई है यह 27 मई को एनएमसीएच में आईजीआईएमएस से रेफर किए गए थे यह पहले से लकवा ग्रस्त थे और इन्हें चमकी आ रही थी। कोरोना पॉजिटिव इस वृद्ध ने सुबह में नाश्ता किया और दोपहर लगभग 1:00 बजे तक बेड पर ही इनकी मौत हो गई।