सहरसा। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारियों ने महिषी थाना में पौधारोपण किया गया। एसपी राकेश कुमार, एएसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं इंसपेक्टर राजमणि ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर महिषी थाना में 250 पौधे लगाकर पर्यावरण के सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि महिषी थाना को ग्रीन थाना बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। यहां हजारों की संख्या में पौधे लगाकर इसे पार्क के रूप में विकसित किया जा सकता है। बताया कि अबतक यहां करीब 500 से अधिक पेड़ लगाया जा चुका है। इस थाना में सोलर पैनल से जोड़कर विद्युत उत्पादन कर बिजली जलाने तथा जल संरक्षण के लिए रेन हार्वेस्टिग से जोड़ने का काम भी शीघ्र शुरूहोगा। पौधारोपण में सहयोग करने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित सभी का आभार जताते हुए कहा कि इस थाना को पर्यावरणीय ²ष्टि से सबल बनाया जाएगा। जिससे यहां आने वाले लोगों में थाना से पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसीलिए हर मानव को पौधारोपण करना चाहिए। महिषी थाना में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, मुखिया विजय सिंह, पूर्व मुखिया गणेश बढ़ई, मत्स्यजीवी समिति के सचिव नारायण मुखिया, पैक्स अध्यक्ष रघुवंश नारायण सिंह, गुलशन राय, भोला मुखिया, आशुतोष झा, संजीव मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
