Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।पीडीएस दुकानदारों ने लाभुकों के बीच बांटा मुफ्त राशन। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 1, 2020

मधेपुरा।पीडीएस दुकानदारों ने लाभुकों के बीच बांटा मुफ्त राशन।


पीडीएस दुकानदारों ने लाभुकों के बीच बांटा मुफ्त राशन।



प्रतिनिधि/ घैलाढ़:- प्रखंड क्षेत्र के भान-टेकठी पंचायत वार्ड नं 1 के पीडीएस दुकानदार कुमारी सपना, वार्ड नं 2 के पीडीएस दुकानदार विद्याशंकर बिहारी, वार्ड नंबर 06 के पीडीएस दुकानदार अमरेन्द्र कुमार एवं वार्ड नं 7 के पीडीएस दुकानदार सीता देवी ने बिहार सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार पंचायत शिफिटिंग में हर व्यक्ति को मुफ्त में चावल व दाल वितरण किया गया । इस दौरान सभी दुकानदारों ने बताया कि अभी बिहार सहित पूरा विश्व में कोरोना वायरस का महामारी बीमारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिग के पालन के अनुरूप सभी जन प्रणाली धारकों से अपील कर कहा कि भीड़ ना लगाएं और सोशल डिस्टेंडिंग का ख्याल रखें .वही बिहार सरकार की तरफ से हर व्यक्ति को अनाज दाल मुफ्त में दी जाएगी . इसी आलोक में सभी पीडीएस दुकानदारों ने लाभुकों के बीच मुफ्त अनाज और एक किलो दाल वितरण किया. पीडीएस दुकानदारों ने लाभुकों को म बारी बारी से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अनाज और दाल लाभुकों के बीच वितरण किया. वहीं पीडीएस दुकानदारों ने लाभुको को भीड़ नहीं लगाने की अपील कर कहा कि साबुन से हर आधा घंटे पर अपना अपना हाथ धोते रहे, हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर प्रणाम करे और लोग घर से तभी निकले जब बहुत जरूरी काम हो इसी में सबका भलाई है. वही सभी पीडीएस विक्रेता के दुकान पर उपस्थति लाभुको से पुछे जाने पर बताया की हमलोग सोशल डिस्टेसिग का पालन के साथ सही से अनाज मिल रहा है ।