Kosi Live-कोशी लाइव बिहार/कटिहार:मिट्टी लदे ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 3, 2020

बिहार/कटिहार:मिट्टी लदे ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत


कटिहार। फलका थाना क्षेत्र के टपुआ गांव में मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने एक पच्चीस वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्तकर मृतक के पिता के फर्द बयान पर कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। केसरगंज, टपुआ निवासी नीतीश कुमार का ट्रैक्टर मिट्टी ढुलाई कार्य में लगा था। इसपर सुभाष कुमार मंडल मजदूर के रुप में कार्य कर रहा था। मिट्टी लेकर लौट रहे ट्रैक्टर पर सुभाष भी सवार था। ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसको कुचलता हुआ आगे निकल गया। गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महज तीन माह पूर्व ही सुभाष की शादी हुई थी। घटना से मृतक की पत्नी जुली देवी, मां रुकमणी देवी व पिता अनिरुद्ध मंडल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसमें अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।