Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।प्रियंका बनीं राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 27, 2020

सहरसा।प्रियंका बनीं राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव


सहरसा। राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर ने सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी प्रियंका मेहता को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। मनोनयन पर शनिवार को पहुंचे राजद नेताओं ने उनका स्वागत किया। युवा राजद जिला अध्यक्ष भारत यादव ने कहा कि ये पूर्व में युवा राजद की प्रदेश महासचिव भी रह चुकी हैं। वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवजी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र यादव उर्फ बीडीओ, प्रधान महासचिव गोविद दास तांती, जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन, जिप उपाध्यक्ष छत्री यादव, जिप अध्यक्ष अरहुल देवी, विधायक अरुण यादव, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर यादव, बख्तियारपुर विधायक जफर आलम, युवा जिला अध्यक्ष भारत यादव समेत अन्य ने बधाई दी है।