Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/सिलेंडर लीक से लगी आग में एक परिवार के 8 झुलसे, सगी बहनों समेत 3 बच्चियों की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 25, 2020

BIHAR NEWS/सिलेंडर लीक से लगी आग में एक परिवार के 8 झुलसे, सगी बहनों समेत 3 बच्चियों की मौत


भोजपुर। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमा गांव के एक घर में गुरुवार की सुबह चाय बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर रिसाव से आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलस गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख सभी को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में तीन बच्चियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कुसुमा गांव निवासी उदय शंकर राम की पुत्री निधि कुमारी (3) रीमा कुमारी (7) औऱ पूनम कुमारी (11) के रूप में हुई है। हादसे को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर आयर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

आयर थाना के कुसुमा गांव उदय शंकर और उनके भाई मुन्ना राम और राकेश राम रहते हैं। बताया जाता है कि कि गुरुवार की सुबह उदय शंकर की पत्नी सुनीत देवी गैस सिलेंडर पर चाय बनी रही थीं। इसी दौरान गैस लीक होने लगी। जबतक वह कुछ समझ पातीं सिलेंडर में आग लग गई।

लपटों में जल गया पूरा परिवार

अाग से उदय शंकर राम, उनकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्री रीमा, निधि कुमारी, शिवानी कुमारी, भाई राकेश राम और मुन्ना राम की पुत्री खुशबू कुमारी और पुनम कुमारी झुलस गईं। हादसे से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हुए। जबतक आग पर काबू पाया जाता, घर के सभी लोग बुरी तरह से जल चुके थे। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर देख उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में दोपहर तीन बच्चियों ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि रसोई से उठती आग की लपटों को देख निधि, रीमा औऱ पूनम मां को बचाने गई थी। जिसमें वे भी झुलस गई।