Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।रास्ता विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 15, 2020

सहरसा।रास्ता विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी saharsa news

@कोशी लाइव:

सहरसा। सलखुआ थाना अंतर्गत गोसपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। घायलों का इलाज सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र यादव और मनोज यादव के बीच रास्ते की विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दिनेश यादव, मनोज यादव, पप्पू कुमार वहीं दूसरे पक्ष से नवीन कुमार एवं गुड्डू कुमार जख्मी हो गये। घायलों ने बताया कि मनोज यादव और महेंद्र यादव के बीच निजी जमीन होकर रास्ते को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सलखुआ थानाध्यक्ष एम. रहमान ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।