Kosi Live-कोशी लाइव अलर्ट/सावधान! आपका मैसेंजर हो सकता है हैक, Lockdown में हो सकते हैं साइबर फ्रॉड के शिकार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 1, 2020

अलर्ट/सावधान! आपका मैसेंजर हो सकता है हैक, Lockdown में हो सकते हैं साइबर फ्रॉड के शिकार

गया. कोरोनाबंदी में सारा कामकाज ठप है. लोगों की कमाई का जरिया बंद हो गया है जिसकी वजह से अधिकांश अबादी आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर है. वहीं, इस कोरोनाबंदी (Lockdown) के बीच साइबर अपराधी पैसे की ठगी के लिए नित नये-नये तरीके इलाज कर रहे हैं. वे फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट से राशि की निकासी के साथ ही झूठ बोलकर अपने अकाउंट में पैसा मांगवा ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गया के खिजरसराय में सामने आया.

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
पचरुखी के विकास कुमार के रिश्तेदार और मित्र लगातार फोन करके हाल-चाल पूछने लगे क्योकि एक साइबर अपराधी ने उनका फेसबुक मैसेंजर हैक कर लिया था.
खुद को विकास कुमार बताते हुए छत से गिरने के बाद अस्पताल मे भर्ती होने का बहाना बनाकर आर्थिक सहयोग मांग रहा था. कुछ लोगों ने मित्र के मसीबत में होने पर सहयोग कर भी दिया पर कुछ लोग फोन करके हालचाल लेने लगे, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ.

मैसेंजर हैक होने की सूचना पर विकास कुमार ने अपना फेसबुक मैसेंजर एप अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल किया, जिसके बाद उसे हैकर का मोबाइल नंबर पता चला पाया. पर तबतक उसने मोबाइल बंद कर लिया. दोबारा मैसेंजर इंस्टॉल के बाद उन्होंने सभी मित्रों को हैक होने की सूचना देते हुए किसी तरह की आर्थिक सहयोग नहीं देने की अपील की. इस बीच कई लोग हैकर के झांसे में आ गये थे.एटीएम से भी फर्जी तरीके से निकासी
वहीं, दूसरी ओर रामपुर थाना क्षेत्र के नियोजित शिक्षक अमरजीत कुमार को सरकार से काफी दिनों बाद दो महीने का वेतन मिला था. इसमें से कुछ राशि की निकासी उन्होंने एटीएम के जरिये की थी. निकासी के कुछ ही देर बाद उनके अकाउंट से 21 हाजर की राशि फर्जी तरके से निकाल ली गयी और अकाउंट में सिर्फ 514 रूपया शेष रह पाया.

पैसे के फर्जी निकासी की सूचना के बाद अरमजीत के होश उड़ गये. उन्होंने बैंक के साथ ही पुलिस में भी शिकायत की है पर अभी तक उनकी पैसे की वापसी नहीं हो पायी है. इस कोरोनाबंदी मे जिले के कई अन्य लोगों को बैंक अकाउंट से फर्जी तरीके से पैसे की निकासी कर ली गयी है.

पुलिस ने अलर्ट रहने की अपील की
साइबर अपराधी के बढ़ते असर को देखते हुए रामपुर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर किया है.जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा ठगी करने के तरीके की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की गयी है. सभी लोगों से एटीएम में पैसे की निकासी के दौरान सावधान रहने,किसी भी हालत में किसी को भी अपना एटीएम का पासवर्ड और ओटीपी नहीं बताने की अपील की गयी है.

वहीं इस मामले पर एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने अभी तक कई साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की है. साइबर अपराधी को लेकर हेरक थाना को अलर्ट किया गया है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाती है. पुलिस अपने ढंग से इनपर नजर रखती है पर आमलोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.