Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में व्हाट्सएप से बुक करें गैस सिलेंडर, इस नंबर पर करें मैसेज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

बिहार में व्हाट्सएप से बुक करें गैस सिलेंडर, इस नंबर पर करें मैसेज


बिहार में अब गैस सिलेंडर बुक करना आसान हो जाएगा। क्यों की अब आप घर बैठे अपने व्हाट्सएप से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इससे ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और सिलेंडर गैस आसानी से बुक हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम ने अपनो ग्राहकों के लिए यह नई सुविधा शुरू की है। यह सुविधा कंपनी ने अपने देशभर के ग्राहकों को दी है। इसलिए बिहार में रहने वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।


आपको बता दें की ग्राहक इस व्हाट्सऐप नंबर 1800224344 पर मैसेज कर के इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि इस नंबर पर मैसेज करके अपना गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकता है कंपनी के इस सुविधा का लाभ देश भर के भारत पेट्रोलियम के 71 मिलियन से अधिक गैस उपभोक्ता को दिया हैं।


कंपनी ने बताया की इस व्हाट्सऐप नंबर पर केवल उसी फोन नंबर से गैस बुक कराई जा सकती है जो नंबर गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड है। मैसेज करने के बाद ग्राहक के फोन नंबर पर बुकिंग का एक मैसेज आएगा, जिसमें बुकिंग संख्या दर्ज होगी। साथ ही साथ आपको एक लिंक प्राप्त होगा। जिससे आप ऑनलाइन पेमेंट भी दे सकते हैं।