सुपौल। सुपौल जिले में गुरुवार को कोरोना के दो संदिग्धों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। इसमें से एक किशनपुर प्रखंड और दो राघोपुर प्रखंड के रहने वाले हैं। अबतक जिले में कोरोना संक्रमण के 57 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि बुधवार शाम तक 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन सेंटर से घर भेज दिया गया है।
