Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या,पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 10, 2020

मधेपुरा।बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या,पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर

मधेपुरा। थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के रहटा चौमुख में गांव में शुक्रवार की संध्या में 12 वर्षीय बच्ची की हुई गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी नहीं हो पाई हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार घटना का उदभेद्न करने का दावा किया है। इस मामले में मृतका के पिता रूदल मेहता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के हीं सुबोध मेहता एवं दो या तीन अज्ञात द्वारा घटना का अंजाम देने का आरो
प लगाया है। उन्होंने बताया हैं कि उनकी बच्ची लगभग साढ़े चार बजे दिन में घर से कुछ दूरी पर खेत जाने के लिए निकली थी।

जहां वह मेरी पत्नी मक्का काट रहे थे। मक्का काटने के बाद जब घर पहुंचें तो पता चला कि बच्ची खेत पर गई हैं। जिसका आठ बजे संध्या तक घर आने के इंतजार के बाद जब उसे ढ़ूंढ़ने खेत की ओर निकले। काफी ढ़ूढ़ने के बाद पता नहीं चलने पर निराश होकर घर लौटने लगे।

इसी दौरान सुबोध वहां पहुंचकर बताया कि दिनेश मेहता के खेत के उतरी भाग में बच्ची का शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही जब वहां पहुंचने पर बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ी थी। जिसका गला रेता हुआ था। जिसे देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

आवेदन में रूदल मेहता ने कहा कि सुबोध ने 25 दिन पहले भी बच्ची को लेकर उनकी पत्नी को धमकी दिया था। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सुबोध मेहता के घर में छापामारी कर घर में रखा भींगा कपड़ा एवं अन्य संदिग्ध समान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्याकांड में शामिल लोगों का नाम उजागर करने एवं हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ पुछताछ में जुटी हुई हैं। इसी गांव में कोरोना पॉजिटिव महिला के मिलने से गांव सील रहने के बावजूद हत्या की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।