Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। कुख्यात अपराधी सुबोध यादव की गोली मारकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 30, 2020

मधेपुरा। कुख्यात अपराधी सुबोध यादव की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के दियारा में कुख्यात अपराधी सुबोध यादव (48) की पुरानी रंजिश में गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की देर रात चिरौरी के मिल्की बहियार में हुई। कुख्यात सुबोध को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे चौसा थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। कुख्यात अपराधी सुबोध के खिलाफ चौसा थाने के अलावे भागलपुर व खगड़िया जिले के भी कई थाने में हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज है। सुबोध दियारा इलाके के ही कुख्यात अपराधी बेचन यादव की हत्याकांड में लगभग दो साल से फरार चल रहा था। बताया गया कि भागलपुर जिले के विहपुर थाना अंतर्गत मिल्की के रहने वाले शिव यादव के पुत्र सुबोध यादव (पहलवान) चौसा थाना क्षेत्र के पचरासी के दियारा इलाके में विहपुर थाना क्षेत्र के ही किसानो के लगभग पांच एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा कर मक्का की फसल लगता है। इसके अलावे सुबोध दियारा इलाके में रहकर अपनी गिरोह का संचालन कर दियारा इलाके के मिल्की बहियार, गोरैल बहियार, कदवा बासा, बलोरा घाट, पटपर बहियार सहित कई जगहो में प्रत्येक साल मक्का और कलाय के किसानो से लेबी वसूल करता था। लेबी नही देने वाले किसानो को मौत के घाट उतार देता था। 29 मई की देर रात सुबोध चिरौरी के मिल्की बहियार में मक्का खेत में अपने गिरोह के साथियो के साथ सो रहा था। इसी दौरान देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे दूसरे गिरोह के बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। मृतक सुबोध के खिलाफ चौसा थाना के अलावे भागलपुर जिले के भी कई थाने में हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज है। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने कहा कि पुरानी रंजिश के कारण घटना का कारण माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम में भेज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।