मधेपुरा। देश के विभिन्न रेड जोन क्षेत्र से घर आए प्रवासी मजदूरों को छोड़कर शेष प्रवासी मजदूरों को अब 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा। इस बाबत अंचलाधिकारी सह आपदा नोडल पदाधिकारी रामअवतार यादव ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, अहमदाबाद, सूरत,मुंबई,पूना, गुड़गांव, बेंगलुरू कोलकाता आदि रेड जोन से आने वाले को छोड़कर अन्य विभिन्न प्रदेशों एवं स्थानों से घर वापसी को आने वाले शेष प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा।
रेड जोन से आने वाले प्रवासी ही रहेंगे क्वारंटाइन सेंटर में
मधेपुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में भी अन्य परदेसों से मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। अब रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों को ही सिर्फ क्वारंटाइन किया जाएगा। यह जानकारी बीडीओ परवेज आलम ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, गुजरात सहित रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों को ही क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। अन्य प्रदेशों से आने वाले मजदूरों का स्वास्थ्य जांच कर शपथ पत्र देकर होम क्वारंटाइन किया जाएगा।