Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बिहारीगंज पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 24, 2020

मधेपुरा।बिहारीगंज पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

@कोशी लाइव:

मधेपुरा। बिहार सरकार ने कई कस्बाई और अ‌र्द्धशहरी इलाके की सुनियोजित विकास की कवायद तेज कर दी है। सूबे में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई कस्बाई इलाके को नगर पंचायत का दर्जा देने की पहल आंरभ कर दी गई है। इसके लिए नगर विकास विभाग के सचिव ने अधिसूचना जारी करते हुए जिलों को पत्र भी लिखा है। इसी अधिसूचना जारी होने के बाद वर्षों बाद बिहारीगंज पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। राज्यपाल फागु चौहान ने बिहार नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश जारी कर दिया है। इससे नगर पंचायत का दर्जा मिलने का अनुमान लोगों लगाने लगा है। बिहारीगंज को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना ने नए सर्वे के आधार पर जनगणना का अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया था। वर्षो की मेहतन और लोगों के सपनों को अब पंख लग रहे हैं। 2019 में इसके लिए कई प्रयास भी हुए। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। इधर नगर विकास आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने जिला पदाधिकारी मधेपुरा को पत्र प्रेषित कर नगर निकायों के गठन के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

\नगर पंचायत बनने की सभी अर्हता को बिहारगंज करता है पूरा\ बिहारीगंज को नगर पंचायत बनाने की सभी अर्हता पूरी करता है। पहले जहां नगर पंचायत बनने के लिए 75 प्रतिशत जनसंख्या कृषि कार्य में लगी होनी चाहिए। जबकि नियमों में बदलाव कर अब 50 प्रतिशत कृषि कार्य में लगे हुए जगहों को भी नगर पंचयात का दर्जा मिलेगा। बिहारीगंज इस मानकों पर पूरी तरह से खरा उतरता है। यहां बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जेनरल हाट, गुदड़ी बाजार, मोबाइल के आधा दर्जन से अधिक टावर, शहरी आधार पर बिजली विपत्र, भारतीय जूट निगम, बिस्कोमान, कृषि उत्पादन बाजार समिति, सरसों तेल मिल, छह राष्ट्रीय कृत बैंकों की शाखा, पोस्ट ऑफिस, दो कॉलेज, चार उच्च विद्यालय, दो गैस एजेंसी, दो सिनेमा हॉल, आवासीय होटल, धर्मशाला, मंदिर, मस्जिद एवं अन्य हैं, जो नगर पंचायत की अर्हता पूरी कर रही है।

2248.74 एकड़ में होगा नगर पंचायत का क्षेत्र प्रस्ताव के अनुसार बिहारीगंज नगर पंचायत का क्षेत्रफल 2248.74 एकड़ में होगा। इसमें बिहारीगंज के 620.31 एकड़, विशनपुर के 647.38 एकड़, कुश्थन के 771.93 एकड़, बढ़ैया के 191.72 एकड़ और हथिऔंधा का मात्र 18 एकड़ भूमि शामिल किया गया है। बिहारीगंज नगर पंचायत के उत्तर राजगंज और लक्ष्मीपुर, दक्षिण गमैल और गोरपार, पूरब हथिऔंधा और पश्चिम मोहनपुर निस्फ और मोहनपुर चौमुख होगा। 1992.56 वर्ग किलोमीटर, जनसंख्या का घनत्व बिहारीगंज नगर पंचायत की जनसंख्या 2011 के जनगणना के अनुसार 23134 होगी। इसमें बिहारीगंज के 12157, बिशनपुर के 1357, कुश्थन के 7408, बढ़ैया के 1477 एवं हथिऔंधा के मात्र 735 लोग शामिल किये गये हैं। प्रस्तावित नगर पंचायत की जनसंख्या का घनत्व 2532.87 वर्ग किमी होगा। कोट नगर विकास विभाग का पत्र प्राप्त हुआ है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार मांगें गए सभी प्रपत्र को भर कर नगर विकास विभाग को भेज दिया गया है। इसमें पूर्व के अभिलेख की कॉपी प्रस्तुत की गई है। दीना मुर्मू, बीडीओ बिहारीगंज मधेपुरा