Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड मामले में आठ नामजद,अबतक तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 24, 2020

सहरसा।ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड मामले में आठ नामजद,अबतक तीन गिरफ्तार

@कोशी लाइव:

सहरसा। थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को शाम मैना घाट मुसहरी बहियार के निकट ग्रामीण चिकित्सक मुकेश महतो की गोली मारकर हुई हत्या मामले में आठ लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। मृतक के भाई तुलसी महतो द्वारा थाने को दिए आवेदन में कहा गया है कि शनिवार की शाम मुकेश महतो गांव के ही पवन महतो के साथ अपनी बाइक से स्थानीय बाजार सोनवर्षा दवा लेने गया था। जहां से वापस लौटने के क्रम में घाट मुसहरी बहियार के निकट पूर्व से घात लगाए बैठे गांव के ही पंकज महतो, दीपक महतो, जोगिदर महतो, रंजीत महतो, नंदलाल महतो, पंकज महतो, छोटू महतो तथा गुड्डू महतो ने पूर्व की रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि मोटरसाइकिल चला रहे पवन महतो की जांघ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, मृतक मुकेश का शव पोस्टमार्टम बाद रविवार की सुबह जैसे ही घर पहुंचा लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की बहन शांति देवी व जासो देवी समेत स्जवनों का रो रोकर बुरा हाल था। आस पड़ोस की महिलाएं परिजनों को ढ़ाढ़स बांधने में जुटे थे। बताते चले कि मृतक चार भाइयो में सबसे छोटा था। जिसकी अबतक शादी भी नही हुई थी। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि आठ नामजदों में तीन पंकज महतो, दीपक महतो, जोगिदर महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।