Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बैट्री दुकान से डेढ़ लाख के सामानों की हुई चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 30, 2020

सहरसा।बैट्री दुकान से डेढ़ लाख के सामानों की हुई चोरी

सहरसा। शहर के पूरब बाजार देव मार्केट के सामने स्थित बैट्री दुकान से शुक्रवार की रात चोरों ने 17 बैट्री, नकद समेत करीब एक लाख 60 हजार रुपये के सामानों की चोरी कर ली। दुकानदार सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात दुकान बंद घर चले गये थे। सुबह पहुंचने पर ग्रील टूटा देखकर चोरी का संदेह हुआ। दुकान खोलने पर पता चला कि चोर ग्रील तोड़कर गली होते हुए दुकान में घुसे और दुकान में चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि दो बड़ी बैट्री, 15 ई रिक्शा की बैट्री व 11 हजार नकद की चोरी चोरों ने कर ली। चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। जबकि दुकानदार द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं लोगों का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान चोरी की कई घटना शहरी क्षेत्र में हो चुकी है लेकिन अबतक किसी मामले में पुलिस द्वारा ठोस पहल नहीं की जा रही है। जिस कारण शहरी क्षेत्र में चोरी की घटना हो रही है। लोगों ने इस दिशा में ठोस कार्रवाई का अनुरोध किया है। वहीं थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि चोरी की हर घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही सभी मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा जबकि चोरों को पकड़ लिया जाएगा।