Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।आठ नए संक्रमित के संपर्क के आए लोगों की हो रही है पहचान: डीएम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 24, 2020

सहरसा।आठ नए संक्रमित के संपर्क के आए लोगों की हो रही है पहचान: डीएम

@कोशी लाइव:


सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि शनिवार की देर रात आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, वे सभी पूर्व ही क्वारंटाइन थे। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को कोविड- 10 स्पेशल आइसोलेशन सह क्वारंटाइन केन्द्र में शिफ्ट कर दिया गया है।

रविवार को विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि कल नौ लोगों का रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आने के बाद उनलोगों को घर भेज दिया गया है। इस क्रम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 से घटकर 13 पर पहुंच गई थी। आठ नए पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद पुन: जिले में संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। इन आठ लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इन सबों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी प्रवासी क्वारंटाइन में थे। इसमे दो पंजाब से, तीन हरियाणा से तथा एक- एक दिल्ली, महाराष्ट्र और नंदूरबार से आए थे। कहा कि चार सोनवर्षा एक सौरबाजार प्रखंड के हैं। तथा तीन सीधे क्वारंटाइन केन्द्र से लाए गए है। इस आधार पर कंटेनमेंट जोन निर्धारित किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे सील कर दिया जाएगा।

=======

अबतक 1223 लोगों का लिया गया सैंपल

डीएम ने कहा कि अबतक जिले में 1223 सैंपल लिया गया, जिसमें 1145 का रिपोर्ट आ चुकी है। 178 सैंपल का रिपोर्ट आना बांकी है। इसमें 1101 निगेटिव और 32 पॉजिटिव आया, जिसमें दो सैंपल दोबारा शामिल है। इसमें नौ लोगों का रिपोर्ट निगेटिव हो गया। वे लोग घर चले गए। बताया कि नए निर्देश के मुताबिक प्रभावित 11 शहरों से आए प्रवासियों को प्रखंड व पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाना है, जबकि शेष को थर्मल सक्रीनिग पश्चात होम क्वारंटाइन के निर्देश से घर जाने की इजाजत दी जा रही है। इस लिहाज से गांव स्तर पर क्वारंटाइन केन्द्र बनाने की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर गांव स्तर पर भी क्वारंटाइन केन्द्र बनाया जाएगा। मौके पर डीपीआरओ दिलीप कुमार देव भी मौजूद रहे।