Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज:मधेपुरा:भतीजा ने चाचा के गर्दन पर किया प्रहार,हुई मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 17, 2020

ब्रेकिंग न्यूज:मधेपुरा:भतीजा ने चाचा के गर्दन पर किया प्रहार,हुई मौत


जमीन विवाद में रविवार की सुबह भर्राही ओपी के राजपुर मलिया तुलसीबाड़ी पंचायत के लक्षमिनिया वार्ड 12 में भतीजा ने चाचा के गर्दन पर प्रहार किया। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही चाचा की मौत हो गयी। पुलिस  ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल भेज दिया। भतीजा घटना के बाद पूरे परिवार के साथ फरार हो गया।

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब मृतक रमेश यादव (55) अपनी जमीन पर टाट लगा रहे थे। भतीजा दिलीप उर्फ विद्यानंद ने रोका तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आवाज सुनकर भतीजा की पत्नी अनिता देवी मौके पर पहुंच गयी। मारपीट करने लगी इसी बीच भतीजा ने मृतक के गर्दन पर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वे गिर पड़े। घटना स्थल पर उनकी मौत हो गयी ।